
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण:-पिंण्डवाड़ा झाडोली मंण्डल द्वारा पिंण्डवाड़ा इंडस्ट्रिज एरिये में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को याद किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीपजला कर जय जवान जय किसान’ का नारा देने वाले शास्त्री जी के योगदान को भी स्मरण किया गया।
भाजपा के जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलकर देश को उस दिशा में ले जा रहे हैं, जिसकी कल्पना इन सपूतों ने की थी। उन्होंने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।
जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि इन दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं,
जितने पहले थे। उन्होंने जोर दिया कि भारत समय के साथ बहुत बदल गया है, लेकिन इन महापुरुषों द्वारा दिखाए गए रास्ते देश के विकास और उसे एक महान राष्ट्र बनाने के लिए पर्याप्त हैं पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिम्मत पुरोहित ने भी अपने विचार रखें लालबहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) में एक कायस्थ परिवार में लाला शारदा प्रसाद श्रीवास्तव के यहाँ हुआ था जिनके जीवन प्रणाली के बारे में अवगत करवाया गया। मंडल अध्यक्ष जीतु देवासी द्वारा भी विचार रखेंगे इस दौरान s.t.m.P.s. धना राम मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कालूराम माली, मंडल महामंत्री हिम्मत रावल,दिग्विजय सिंह,पूर्व महामंत्री कालूराम सेन, मंण्डल उपाध्यक्ष शिवलाल गहलोत,मूल शंकर पुरोहित,किसान मोर्चा शांतिलाल रावल, जिला मन की बात सह संयोजक चेतन दवे, राकेश रावल,अछलाराम देवासी,वह कहीं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित,




