AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजस्थान में दिवाली का छात्रों को बम्पर तोहफा, 12 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी ही छुट्टी

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

राजस्थान शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए छुट्टियों का खजाना खोल दिया है. विभाग ने विद्यार्थियों की मौज-मस्ती पर एक नहीं बल्कि 13 दिन की छुट्टियां देकर बंपर खुशियां दी है

राजस्थान के स्कूली छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का खजाना खोल दिया है. विभाग ने विद्यार्थियों की मौज-मस्ती पर एक नहीं बल्कि 13 दिन की छुट्टियां देकर बंपर खुशियां दी है. शिक्षा विभाग की ओर से दिवाली की छुट्टियों को लेकर सूचना जारी की है. इसके अनुसार, प्रदेश भर के सरकारी और निजी स्कूलों में आज यानी 13 अक्टूबर से छुट्टियां शुरू हो गई हैं. यह छुट्टियां 24 अक्टूबर तक जारी रहेंगी. इस दौरान किसी भी तरह की कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी, यानी 25 अक्टूबर को फिर से स्कूल की घंटी बजेगी

12 दिन की दिवाली छुट्टियों का बंपर तोहफा

शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार, इस बार स्कूलों की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया गया है. इसके अनुसार, पहले यह 16 से 27 अक्टूबर तक निर्धारित थी, लेकिन राज्य सरकार ने विद्यार्थियों और उनके परिजनों को सुविधा प्रदान करने और त्योहारों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए इसे तीन दिन पहले यानी आज से ही शुरू करने का फैसला किया. इसके तहत, इस बार विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से 12 दिनों की दिवाली छुट्टियों का बंपर तोहफा मिला है

छुट्टियों के दौरान कक्षाएं नहीं होगी संचालित

इस आदेश के तहत छात्र दीवाली और भैयादूज अपने घर में आराम से मना सकेंगे. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 13 से 24 अक्टूबर तक घोषित अवकाश के दौरान किसी भी प्रकार की कक्षा संचालित नहीं होगी. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी निजी विद्यालय में अवकाश के दौरान कक्षाएं संचालित करने की शिकायत मिली, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!