AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

‘PAK हिमाकत से पहले दो बार सोचेगा, ऑपरेशन सिंदूर में मिली खुराक…’; राजस्थान से गरजे रक्षा मंत्री

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को अच्छी खुराक दे दी है। अब वह भारत के खिलाफ कोई भी दुस्साहस करने से पहले दो बार सोचेगा। राजनाथ सिंह जैसलमेर पहुंचे थे, जहां उन्होंने शौर्य पार्क का उद्घाटन किया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राजस्थान आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। गुरुवार (23 अक्तूबर) को जैसलमेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वार म्यूजियम में शौर्य पार्क का उद्घाटन किया। साथ ही सेना के जवानों से भी बातचीत भी की। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोई भी दुस्साहस करने से पहले दो बार सोचेगा। 

राजस्थान से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने दोबारा कोई दुस्साहस किया तो उसका परिणाम उसको बहुत अच्छे से पता है, क्योंकि ऑपेरशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, इसको सिर्फ स्थगित किया गया है। पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर उसने कोई दुस्साहस किया तो भारतीय सेना उसे और भी कड़ा जवाब देगी।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ कोई भी हिमाकत करने से पहले दो बार सोचेगा, क्योंकि हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसको अच्छी तरह से सबक सिखा दिया है।” राजनाथ सिंह ने दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, इसे सिर्फ रोका गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान कोई दुस्साहस करता है तो उसे और कड़ा जवाब दिया जाएगा।

राजनाथ ने कहा कि हमारे शत्रु चाहे बाहरी हों या आंतरिक, कभी निष्क्रिय नहीं रहते। वे हमेशा किसी न किसी रूप में सक्रिय रहते हैं। ऐसे में हमें उनकी गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखनी होगी, तथा इसके अनुरूप प्रभावी कदम उठाने होंगे।

‘हमारी असली ताकत दिखाएंगे’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे पायलटों ने पाकिस्तान को भारत की ताकत का सिर्फ एक नमूना दिखाया है। अगर उन्हें मौका मिला, तो वे हमारी असली ताकत दिखाएंगे।” अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 2047 तक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने में सशस्त्र बलों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “हमारे सैनिक न केवल सीमाओं के रक्षक हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के अग्रदूत भी हैं। यह सदी हमारी है; भविष्य हमारा है, और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमने जो प्रगति की है, उसके साथ मुझे विश्वास है कि हमारी सेना निस्संदेह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनेगी।” रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार सीमावर्ती बुनियादी ढाँचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और रक्षा तैयारियों को और बेहतर बनाने के लिए सीमाओं पर विकास गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!