AjmerE-Paperhttps://sirohijalore.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजस्थान : दिवाली पूजन समय: प्रदोष काल में करें लक्ष्मी-गणेश आराधना, आज शाम 5:51 से शुरू होगा शुभ मुहूर्त

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

राजस्थान में दिवाली पूजन के लिए प्रदोष काल का समय शाम 5:51 से रात 8:23 बजे तक शुभ रहेगा। इस अवधि में लक्ष्मी-गणेश पूजन सर्वोत्तम माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वृषभ और सिंह लग्न भी पूजन के लिए विशेष फलदायी रहेंगे।

इस बार दीपावली पर राजस्थान में लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्य और संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार, इस वर्ष दिवाली पर प्रदोष काल का शुभ समय शाम 5:51 बजे से रात 8:23 बजे तक रहेगा। इस दौरान घर, दुकान और कार्यालयों में विधिपूर्वक पूजा करने से धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

प्रदोष काल में करें लक्ष्मी-गणेश पूजन

पंडित शास्त्री ने बताया कि लक्ष्मी पूजन का मुख्य मुहूर्त प्रदोष काल के भीतर ही आता है- शाम 7:08 से रात 8:18 बजे तक। इस अवधि में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की विधिवत आराधना करने से घर में धनवृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। ज्योतिष शास्त्रों में कहा गया है कि अमावस्या की प्रदोष वेला में दीपदान और लक्ष्मी पूजन करने से विशेष पुण्यफल प्राप्त होता है।

वृषभ और सिंह लग्न भी शुभ संयोग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार वृषभ लग्न, जो लक्ष्मी पूजन के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, रात 7:18 से 9:15 बजे तक रहेगा। वहीं, सिंह लग्न, जो रात्रिकालीन या मध्यरात्रि पूजन के लिए उपयुक्त है, रात 1:48 से सुबह 4:05 तक प्रभावी रहेगा। पंडित शास्त्री ने बताया कि जो लोग प्रदोष काल में पूजन नहीं कर पाते, वे सिंह लग्न में भी पूजा कर सकते हैं। मध्यरात्रि में लक्ष्मी पूजन करने से भी समान फल प्राप्त होता है।

जयपुर के बाजारों में दिवाली की रौनक

उधर, जयपुर शहर के बाजारों में दिवाली की तैयारी और उत्साह चरम पर है। जौहरी बाजार, त्रिपोलिया, राजापार्क, मालवीय नगर और वैशाली नगर जैसे इलाकों में रंग-बिरंगी रोशनी और खरीदारी की चहल-पहल है।

लोग पूजा सामग्री, दीपक, लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा, मिठाइयां और उपहार खरीदने में व्यस्त हैं। दुकानों और घरों को सजा दिया गया है और पूरे शहर में दीपोत्सव का उल्लास नजर आ रहा है।

अस्वीकरण: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग गणनाओं पर आधारित है। Sirohijalore.in इनमें से किसी भी मान्यता की पुष्टि नहीं करता।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!