AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, जोधपुर AIIMS किया जा सकता है शिफ्ट

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: पाली। राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ की धर्मपत्नी उषा राठौड़ की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते के बाद मदन राठौड़ हेलिकॉप्टर से जयपुर से पाली पहुंच रहे हैं।

शुभचिंतक बांगड़ अस्पताल पहुंचे: जानकारी के अनुसार उषा राठौड़ को बेहतर इलाज के लिए जल्द ही जोधपुर के एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। उनकी स्थिति पर डॉ. प्रवीण गर्ग, डॉ. भरत सेजू और डॉ. राकेश सोनी सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम निगरानी रख रही है। उषा राठौड़ की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और शुभचिंतक बांगड़ अस्पताल पहुंचे। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

उषा राठौड़ की स्थिति स्थिर: स्पताल प्रशासन ने बताया कि उषा राठौड़ की स्थिति स्थिर है, लेकिन गहन निगरानी और उन्नत उपचार के लिए उन्हें जोधपुर एम्स शिफ्ट किया जा सकता है। इस बीच मदन राठौड़ के परिवार के साथ शुभचिंतकों की भीड़ अस्पताल में मौजूद है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!