AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 30 घायलों में से 10 की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले में सोमवार सुबह हुए ​​भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, 30 लोग घायल हो गए। जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8 बजे जोधपुर जिले में ओसियां-चाडी रोड पर नाइयों की ढाणी के पास हुआ। करीब 40 सवारियों से भरी निजी बस ओसियां से चाडी की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रही कार से जबरस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों वाहनों में सवार 30 लोग घायल हो गए।

10 घायल जोधपुर रेफर:

सूचना मिलते ही ओसियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल 30 लोगों को उप जिला अस्पताल ओसियां में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में 10 लोगों को जोधपुर रेफर कर दिया।

कार चकनाचूर, बस पलटी:

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार और बस में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद बस पलट गई। बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।

सवारियों में मची चीख पुकार:

बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद को दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बस में सवार यात्रियों को बा​हर निकाला। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!