AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जैसलमेर हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक, निजी बस में दो कार्टन भरकर पटाखे मिले, दो गिरफ्तार

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जैसलमेर हादसे से सबक लेते हुए परिवहन विभाग ने जिले में बसों की सुरक्षा जांच अभियान शुरू किया है। इसी के तहत नाकाबंदी के दौरान एक निजी बस से दो बड़े कार्टन भरकर पटाखे मिलने के बाद पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है।

जैसलमेर में हुए बस हादसे में 22 लोगों की मौत के बाद भी कई वाहन चालक सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। बांसवाड़ा में एक निजी बस में पटाखों से भरे दो कार्टन मिले। पुलिस ने मामले में बस चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है। वहीं परिवहन विभाग ने भी यात्री वाहनों की जांच की, जिसमें कई खामियां मिली हैं।

पुलिस के अनुसार जैसलमेर में हुए हादसे के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में यात्री वाहनों की जांच और विस्फोटक सामग्री और पटाखों के परिवहन की रोकथाम का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत राजतालाब थानाधिकारी देवीलाल के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान अहमदाबाद से बांसवाड़ा आने वाली निजी बस आशापुरा ट्रेवल्स को शहर के कस्टम चौराहा पर रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान बस की डिक्की में गत्ते के बने दो बड़े कार्टन में पटाखे भरे मिले। इस पर पुलिस ने चालक धर्मेन्द्र पिता नंदकिशोर पंड्या और खलासी रितेश पुत्र रमेशचंद्र वसुनिया निवासी सैजावता रतलाम से पूछताछ की। दोनों के पास ही पटाखे परिवहन करने का वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि मौके पर ही दोनों कार्टन और बस को जब्त किया। चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिले में परिवहन विभाग ने बसों की सुरक्षा जांच अभियान शुरू किया। पहले दिन 50 बसों की जांच की, जिसमें से 20 बसों में आग बुझाने के उपकरण नहीं मिले। कुछ में इमरजेंसी दरवाजे जाम थे। कार्यवाहक डीटीओ पंकज शर्मा ने बताया कि विभागीय टीमों ने शहर में प्रवेश और निकासी करने वाली बसों की औचक जांच की। इसमें यत्रियों की सुरक्षा को लेकर कई खामियां नजर आईं। 

उन्होंने बताया कि करीब 20 बसें सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। किसी बस में गंभीर चूक सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन बसों में खामियां मिली हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बस संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब के आधार पर उनकी फिटनेस निरस्त की जाएगी। 

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!