AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जैसलमेर-जोधपुर बस में लगी भीषण आग, 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका

जोधपुर रोड पर थईयात के पास अचानक यह हादसा हो गया. वार म्यूजियम के पास बस में आग लगने से उसमें सवार कई लोग चपेट में गए

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को दोपहर में बड़ा हादसा हो गया. जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार कई यात्री झुलस गए हैं. झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया है. इस भीषण बस हादसे पर सीएम भजनलाल शर्मा से लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. वहीं, जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. 

दोपहर 3 बजे जोधपुर रोड पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी. इसी दौरान जोधपुर रोड पर थईयात के पास अचानक हादसा हो गया. वार म्यूजियम के पास बस में आग लगने से उसमें सवार कई लोग चपेट में गए और बुरी तरह झुलसे गए. एक फायर ऑफिसर के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. फिलहाल अभी तक प्रशासन की तरफ से किसी के हताहत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है

अशोक गहलोत ने हादसे पर दी प्रतिक्रिया

जैसलमेर बस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो एवं झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो

जयपुर से कुछ देर में रवाना हो सकते सीएम

जैसलमेर के थईयात के पास हुए हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जा सकते हैं. थोड़ी देर में सीएम जयपुर से रवाना हो सकते हैं. चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ जाएंगे

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने दी प्रतिक्रिया

बाड़मेर-जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने एक्स पर लिखा कि थईयात (जैसलमेर) गांव में जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग लगने से कई लोगों की दर्दनाक मृत्यु और दर्जनों यात्रियों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है

टीकाराम जूली ने हादसे पर जताया दुख

हादसे पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ‎‎जैसलमेर में चलती बस में आग लगने से अनेक लोगों की दर्दनाक मृत्यु और कईयों के घायल होने का समाचार अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है. शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ.

16 लोग जोधपुर रेफर

‎जोधपुर जा रही इस बस में करीब 4 दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. आग में झुलसे 16 लोगों को ‎राजकीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जिसमें ‎जवाहिर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 2 महिलाओं सहित 16 जनो कों जोधपुर रेफर कर दिया गया

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!