AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अंता उपचुनाव 2025: राष्ट्रीय लोकदल भी उतारेगा अपना प्रत्याशी, दावा-चर्चित युवा नेता संपर्क में

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में इस बार राष्ट्रीय लोकदल भी अपना प्रत्याशी उतारने जा रहा है. कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल ने भी प्रत्याशियों की रायशुमारी करके पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को दो नामों का पैनल भेजा है. हालांकि राष्ट्रीय लोकदल की नजर एक चर्चित युवा नेता पर भी है. पार्टी नेताओं का कहना है कि उन्होंने एक युवा नेता से संपर्क साधा है.

जल्द होगी नाम की घोषणा:

राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने बताया कि अंता विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में पार्टी भी अपना प्रत्याशी उतारेगा. उपचुनाव की घोषणा के साथ ही हमने संभावित नामों को लेकर रायशुमारी कर दी थी और दो नाम पार्टी हाईकमान को भेजे हैं. एक-दो दिन में प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है. उन्होंने बताया कि हमने देवली उनियारा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में चर्चा में आए एक युवा नेता से भी संपर्क साधा है. हालांकि अभी बातचीत का दौर जारी है. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय लोकदल पूरी ताकत के साथ उपचुनाव में उतरेगा और भाजपा-कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के साथ ही चुनाव में जीत भी दर्ज करेगा.

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सहित कई नेताओं के होंगे दौरे:

अवाना ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद उपचुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सहित पार्टी के दो सांसदों और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी सहित कई अन्य नेताओं के भी दौरे होंगे. हम एससी -एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी के मतदाताओं को अपने साथ लेंगे. उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस से जनता त्रस्त हो चुकी है. इसलिए तीसरे विकल्प के तौर पर राष्ट्रीय लोकदल से उम्मीद लगाए हुए हैं 

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!