AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे SMS अस्पताल, विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी और कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट करके लाए गए छात्र का जाना हाल

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवनानी की कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम ने कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट करके लाए गए छात्र का भी हाल जाना।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच भी मौजूद रहे। दरअसल, बुधवार सुबह इंदिरा देवनानी को अचानक अचेत अवस्था में पाए जाने पर परिजनों ने उन्हें SMS अस्पताल में भर्ती कराया था। वर्तमान में अस्पताल प्रशासन की देखरेख में उनके उपचार के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।

सीएम ने बेहतर इलाज के दिए निर्देश:

मुख्यमंत्री शर्मा ने अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज- कजाकिस्तान में चिकित्सा अध्ययन कर रहे एमबीबीएस छात्र राहुल घोसलिया से भी मुलाकात की। राहुल को हाल ही में कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर जयपुर लाया गया था। मुख्यमंत्री ने छात्र की स्थिति के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली और उसके बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

चिकित्सकों की टीम सक्रिय:

मुख्यमंत्री शर्मा ने इस दौरान अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भी पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने ‘कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर लाए गए छात्र राहुल घोसलिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।’ फिलहाल दोनों मरीजों की स्थिति पर चिकित्सकों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!