
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया की पुलिस थाना के. पाटन द्वारा अवैध शराब की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही हुए 45 पेटी (2160 पव्वे) अवैध देशी सादा शराब को जप्त कर परिवहन में प्रयुक्त एक कार को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है । मुलजिम कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर कार को छोडकर मोके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है ।
पुलिस कार्यवाहीः- जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब एवं नशाखोरी पर प्रभावी नियन्त्रण तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु लोकल एवं स्पेशल एक्ट मे अधिक से अधिक कार्यवाही व अपराधियो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु सभी थानाधिकारी को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशो की पालना मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी श्रीमती उमा शर्मा के मार्गदर्शन मे आशीष कुमार भार्गव आर पी एस वृताधिकारी वृत के.पाटन के निकटतम सुपरविजन बालकृष्ण उप निरीक्षक इंचार्ज थाना के. पाटन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.10.25 को वास्ते गस्त एवं चैकिंग गुण्डा बदमाशान के सुमन चिल्ड्रन स्कूल रोड गुडली के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध देशी सादा शराब की 45 पेटी ( 2160 पव्वे ) जप्त किये गये । मुलजिम कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर कार को छोडकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है । मुल्जिम कार चालक के विरुद्घ प्रकरण सं 329/25 धारा 19/54,54(ए) राज. आब. अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान जारी है ।
पुलिस टीम – बालकृष्ण उप निरीक्षक इंचार्ज थाना के. पाटन , हजारी सिंह सउनि ,अमित सिंह कानि. 1004 , दिनेश कानि. 465 , रामधन चालक कानि. 1324




