AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ऋषिकेश में हिंदू सेना प्रमुख विष्णु पर हमला, फिर सुर्खियों में अजमेर दरगाह मामले से जुड़ा विवाद

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा करने वाले हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता पर ऋषिकेश में दो युवकों ने हमला किया। इस हमले में उनके कान पर गंभीर चोट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू की है।

अजमेर दरगाह में प्राचीन संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका दायर करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर उत्तराखंड के ऋषिकेश में हमला हुआ है। यह वारदात मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है, जब गुप्ता अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।

हाईवे पर स्कूटी सवार दो युवकों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, गुप्ता की कार ऋषिकेश हाईवे से गुजर रही थी तभी स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक उनके वाहन के पास आए। दोनों ने अचानक झगड़ा शुरू कर दिया और उन्हें कार से नीचे खींचने की कोशिश की। जब परिवार ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियों ने जबरदस्ती गुप्ता को बाहर निकालकर उन पर हमला कर दिया। हमले में विष्णु गुप्ता के कान के पास गंभीर चोट आई है, जिस पर चार टांके लगाए गए हैं। सिर में भी सूजन बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

विष्णु गुप्ता ने घटना की रिपोर्ट ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार इस घटना से काफी भयभीत है। फिलहाल वे चिकित्सकीय उपचार ले रहे हैं।

अजमेर दरगाह विवाद से जुड़ी याचिका पर चल रही सुनवाई

गौरतलब है कि विष्णु गुप्ता ने अजमेर की सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर यह दावा किया था कि अजमेर दरगाह में प्राचीन संकट मोचन महादेव मंदिर स्थित है। कोर्ट ने 27 नवंबर 2024 को इस याचिका को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई शुरू की थी। इस याचिका पर अगली सुनवाई 1 नवंबर को निर्धारित है। हमले की घटना के बाद हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!