AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: की 2 कोठियां और श्रीगंगानगर के भूखंड फ्रीज, कर्नाटक में 2000 करोड़ की साइबर ठगी से राजस्थान में किया करोड़ों का निवेश

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: करीब 2 हजार करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में श्रीगंगानगर के सदर थाना पुलिस ने आरोपियों की करोड़ों रुपए की संपत्तियां कुर्क कर दी हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ गोदारा के आदेश पर थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ढिल ने जयपुर में दो कोठियों और श्रीगंगानगर में दो भूखंडों को कब्जे में लेकर फ्रीज किया।पहली कोठी जयपुर के ओमेक्स सिटी, बड़ के बालाजी के पास अजमेर रोड स्थित प्लॉट नंबर 47, ब्लॉक नंबर 3 में 253 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी है, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपए है। दूसरी कोठी गिरधारीपुरा, अजमेर रोड स्थित अपोलो गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के प्लॉट नंबर डी-266 पर बनी है, जिसकी कीमत भी करीब तीन करोड़ रुपए आंकी गई है।

श्रीगंगानगर में चक 7 ई छोटी स्थित मानवी एन्कलेव, नाथांवाला-सूरतगढ़ बायपास रोड पर दो भूखंड (20 बाय 80 फीट) को भी फ्रीज किया गया है। प्रत्येक भूखंड की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई है। ये संपत्तियां आरोपी मलकीत सिंह, दीपक आर्य और उसकी मां रेणु बाला के नाम पर हैं। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि आरोपियों ने कर्नाटक के विजयपुरा जिले में करीब दो हजार करोड़ की साइबर ठगी कर फरारी के दौरान जयपुर और श्रीगंगानगर में यह संपत्तियां खरीदी थीं। इनके पास कोई वैध आय स्रोत नहीं था। यह मामला जनवरी में सदर थाने में दर्ज हुआ था। अदालत ने 14 अक्टूबर को संपत्तियां फ्रीज करने के आदेश दिए थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!