AjmerE-Paperक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: पंचक 2025 3 अक्टूबर से शुरू हुआ चोर पंचक, पूरे पांच दिनों तक इन कार्यों से बचना है जरूरी, नहीं तो जीवन में आ सकती हैं कठिनाइयां

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: पंचक 2025 ज्योतिष शास्त्र में पंचक का विशेष महत्व बताया गया है, जिसे एक अशुभ समय माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, यह वह अवधि होती है जब चंद्रमा लगातार पांच विशेष नक्षत्रों – धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती में गोचर करता है। हर माह 5 दिन ऐसे होते हैं जिसमें किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कामों को करने की मनाही होती है। क्योंकि मान्यता है कि पंचक काल में की गई लापरवाहियां अशुभ परिणाम दे सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस दौरान कुछ नियमों का पालन किया जाए। तो चलिए जानते हैं पंचक के दौरान कौन से कार्य वर्जित माने जाते हैं और कब से कब तक रहेगा पंचक…

अक्टूबर 2025 में कब से कब तक है पंचक:

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 3 अक्टूबर से पंचक शुरू हो रहा है, जिसका समापन 8 अक्टूबर को होगा। बता दें कि अक्टूबर 2025 में पंचक दो बार लगेगा। पहली बार यह 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक रहेगा और दूसरी बार 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रहेगा। दोनों पंचक की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है, इसलिए इसे चोर पंचक कहा जाएगा।

पंचक के प्रकार:

पंचक सप्ताह के अलग-अलग दिनों में शुरू होने पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। अगर यह रविवार से शुरू होता है तो इसे रोग पंचक कहते हैं। सोमवार से शुरू होने पर इसे राज पंचक कहा जाता है। वहीं, मंगलवार से प्रारंभ होने पर यह अग्नि पंचक कहलाता है। जबकि शनिवार को शुरू होने पर इसे मृत्यु पंचक कहा जाता है। बता दें कि इन सभी पंचकों का अपना अलग प्रभाव होता है।

पंचक में न करें ये कार्य:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक काल में घर में लकड़ी लाकर जमा नहीं करनी चाहिए।

इस अवधि में दक्षिण दिशा की यात्रा से परहेज करना चाहिए।

मकान की छत या नींव नहीं डालनी चाहिए।

नए पलंग को जोड़ने या खोलने से बचना चाहिए

यदि किसी की मृत्यु हो जाए तो पंचक की शांति अवश्य करानी चाहिए:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल वृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल कर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल कन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल वृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल मकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल मीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!