AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पेट्रोल पंप पर थप्पड़ कांड में सरकार ने की कार्रवाई, RAS छोटू लाल शर्मा निलंबित

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जयपुर स्थित शासन सचिवालय के कार्मिक विभाग में रहेगा. आदेश राज्यपाल की अनुमति से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने जारी किया

भीलवाड़ा के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रतापगढ़ में लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत आरएएस अधिकारी छोटू लाल शर्मा को सरकार ने निलंबित कर दिया है

कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि उन्हें राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के तहत निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जयपुर स्थित शासन सचिवालय के कार्मिक विभाग में रहेगा. आदेश राज्यपाल की अनुमति से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने जारी किया

क्या था पूरा मामला ? 

घटना भीलवाड़ा जिले के जसवंतपुरा स्थित एक पेट्रोल-सीएनजी स्टेशन की है. बताया गया कि वहां दो कारें कतार में लगी थीं. शर्मा परिवार सहित कार में मौजूद थे. पंप कर्मचारी ने कथित रूप से उनकी कार से पीछे लगी गाड़ी को पहले पेट्रोल देना शुरू किया. इस पर शर्मा ने कहा, मैं यहाँ का एसडीएम हूँ, मेरी गाड़ी पहले थी. इसके बाद उन्होंने पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारा.जवाब में कर्मचारियों ने भी हाथापाई की

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था 

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया. मामले में पंप के तीन कर्मचारियो दीपक माली, प्रभुलाल कुमावत और राजा शर्मा को गिरफ्तार किया गया बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. वहीं शर्मा की पत्नी ने पंप कर्मचारी पर उनके साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. मामले की जांच रैला थाना पुलिस कर रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!