AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

डूंगरी बांध के विरोध में ग्रामीणों ने मनाई ‘काली दिवाली’, दीये बुझाकर किया ब्लैकआउट

ईआरसीपी के तहत प्रस्तावित डूंगरी बांध के विरोध में डूब क्षेत्र में आने वाले कई गांवों के ग्रामीणों ने दिवाली पर ब्लैकआउट कर अनोखे तरीके सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत सवाई माधोपुर और करौली जिले की सीमा पर प्रस्तावित डूंगरी बांध के विरोध में प्रभावित गांवों का आंदोलन लगातार जारी है।

दीपावली के अवसर पर जहां पूरे देश में गांवों, कस्बों और शहरों में रोशनी का उत्सव मनाया गया, वहीं डूब क्षेत्र में आने वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने डूंगरी बांध विरोध आंदोलन संघर्ष समिति के आह्वान पर ‘काली दिवाली ब्लैकआउट’ कर अनोखे तरीके से अपना विरोध जताया।

बीती रात ग्रामीणों ने रात 8 से 9 बजे तक दीप बुझाकर एक घंटे का पूर्ण ब्लैकआउट किया और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से डूंगरी बांध परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि डूंगरी बांध बनने से क्षेत्र के 76 से अधिक गांवों के सैकड़ों परिवार प्रभावित होंगे। यह परियोजना न केवल ग्रामीणों के विस्थापन का कारण बनेगी बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाएगी।

आंदोलन के संयोजक कमलेश पटेल ने कहा कि अगर सरकार ने अब भी जनता की आवाज नहीं सुनी, तो यह आंदोलन किसी भी स्तर तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि ‘काली दिवाली ब्लैकआउट’ डूंगरी क्षेत्र के लोगों की एकता और विरोध की सशक्त अभिव्यक्ति रहा।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!