AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अंता सीट से उपचुनाव में बीजेपी किसे देगी टिकट? मदन राठौड़ ने कर दिया ऐलान!

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

बुधवार को जयपुर स्थित बीजेपी दफ्तर में बैठक आयोजित की गई. बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार, पत्नी को हेलीकॉप्टर से जयपुर लाने समेत तमात मुद्दों पर बात की

राजस्थान के अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी की ओर से अभी तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है. कांग्रेस की ओर प्रमोद जैन भाया और नरेश मीणा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भर चुके हैं. अभी सिर्फ बीजेपी के उम्मीदवार को लेकर अटकलों का दौर चल रहा है. बुधवार को मदन राठौड़ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी उम्मीदवार के नाम की घोषणा की संभावना थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका

मदन राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक

बुधवार को जयपुर स्थित बीजेपी दफ्तर में बैठक आयोजित की गई. बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मदन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अन्ता उपचुनाव में जिन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. वे अपनी सभाओं में केवल पर्ची का जिक्र करते हैं. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. काम की कोई गुणवक्ता नहीं दिखाई है. अशोक गहलोत हो या पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सभी एक तरह से बात कर रहे हैं

बीजेपी उम्मीदवार पर बोले मदन राठौड़

अंता सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि जनसेवक को मैदान में उतारेंगे. जनभावनाओं के अनुरूप अन्ता में प्रत्याशी उतारेंगे. भाया चुनाव से पहले ही स्वयंभू उम्मीदवार घोषित कर चुके थे. इसलिए आनन फानन में उन्होंने नामांकन दाखिल किया. भाजपा को उम्मीदवार चयन में देरी हुई है. हम सोच समझकर समय से पहले जिताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे

पत्नी को हेलीकॉप्टर से जयपुर लाने पर क्या कहा?

वहीं, पत्नी को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से जयपुर लाने पर हनुमान बेनीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि हनुमान बेनीवाल की संवेदनशीलता मर गई है. हेलीकॉप्टर का बिल मेरी फैक्ट्री से चुकाया है. हनुमान बेनीवाल की घटिया मानसिकता है. मेरी पत्नी फैक्ट्री की मालिक है. गहलोत, डोटासरा ने कुशलक्षेम पूछी. इसके लिए उनको धन्यवाद. हनुमान बताए, उनकी कौनसी फैक्ट्री चलती है. जो वो हेलीकॉप्टर में सवार होते हैं. मैं 30 साल से इनकम टैक्स भर रहा हूं. हनुमान बताए वो कौनसा कारखाना चलाते हैं. हनुमान बिलो द बेल्ट बात कर रहे हैं. उन्हें ऐसी बातें शोभा नहीं देती

नरेश मीणा की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला

 बता दें कि अंता सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का खासा प्रभाव माना जाता है. यह सीट कंवरलाल मीणा की विधायकी जाने के बाद खाली हुई है. ऐसे में वसुंधरा राजे की इस सीट पर टिकट बंटवारे में अहम भूमिका मानी जा रही है. उधर पिछले साल टोंक की देवली उनियारा सीट पर उपचुनाव में एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद चर्चा में आए नरेश मीणा के मैदान में उतरने से अंता सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है

 नरेश मीणा की इस एंट्री से जहां इस उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है, वहीं कांग्रेस के खेमे में वोटों के बंटवारे को लेकर चिंता गहरा गई है. माना जा रहा है कि नरेश मीणा सीधे तौर पर कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी करेंगे, जिससे बीजेपी बड़ा मिल सकता है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!