
घंटियाली रोहिणा गांव के इंडियन ओवरसीज बैंक में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। अवकाश होने के कारण आग फैली तो बैंक के आसपास दुर्गंध फैलने लगी। बैंक के ऊपर ही रहने वाले बैंक मैनेजर लखनलाल मीणा को जब धुआं दिखा तो उन्होंने कैशियर को बुलाया। इसके बाद बैंक मैनेजर व कैशियर ने शाखा के ताले खोले। आग देखकर उन्होंने 100 किमी. फलोदी नगर परिषद की दमकल को बुलाया। इस बीच ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।
धुंआ अधिक होने से स्टोर रूम तक लोग नहीं पहुंच पाए। करीब 3 घंटे बाद फलोदी से दमकल पहुंची तब तक स्टोर रूम में रखे कागजात, फर्नीचर सहित अन्य उपकरण जल गए। इनवर्टर की बैटरियां भी जलकर फूट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर कोई दमकल नहीं होने के कारण आग लगने की घटनाएं समय रहते काबू में नहीं आ पाती।




