AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पहली बार में अच्छे अंक आने के बावजूद नहीं हुआ था चयन, अबकि बार टॉप 10 में जगह बनाकर आरएएस बने विकास

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

आरएएस 2023 परीक्षा में चयनित हुए बीकानेर के विकास सियाग के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। एलडीसी के पद पर कार्यरत विकास ने बताया कि वे रोजाना 5-6 घंटे अध्ययन करते थे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में बीकानेर जिले के कोलायत तहसील के विकास सियाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वां स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता की खबर से परिवार और गांव में खुशी की लहर है, वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विकास के परिवार में तीन भाई हैं। एक भाई शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, जबकि स्वयं विकास भी वर्तमान में रणजीतपुरा स्कूल में एलडीसी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता ट्रक ड्राइवर और किसान हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

विकास ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी आरएएस परीक्षा दी थी। उस बार अच्छे अंक आने के बावजूद वे चयनित नहीं हो सके लेकिन हार नहीं मानी। वर्ष 2023 में दोबारा परीक्षा दी और इस बार टॉप-10 में जगह बना ली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के समर्थन को दिया।

विकास ने अपनी प्राथमिक शिक्षा कोलायत से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के लिए जोधपुर चले गए। बचपन से ही उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था। इसके लिए वे रोजाना 5 से 6 घंटे नियमित अध्ययन करते थे। एलडीसी में चयन होने के बाद भी उन्होंने आरएएस बनने का लक्ष्य नहीं छोड़ा और स्कूल की ड्यूटी के बाद हर दिन पढ़ाई जारी रखी।

विकास का कहना है कि अगर जुनून और दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!