AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अंता उपचुनाव 2025: बिना अनुमति मोबाइल पर राजनीतिक संदेश प्रसारित करने पर होगी कार्रवाई

अंता उपचुनाव-2025 में बिना अनुमति कोई राजनीतिक दल या प्रत्याशी मोबाइल पर प्रचार नहीं कर सकेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि गैर-अधिप्रमाणित कॉल या एसएमएस पर सख्त कार्रवाई होगी। साइलेंस पीरियड में प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 में बिना निर्वाचन विभाग की अनुमति के रानीतिक दल या प्रत्याशी मोबाइल फोन पर प्रचार नहीं कर सकेंगे। निर्वाचन विभाग का कहना है कि बिना अधिप्रमाणन राजनीतिक विज्ञापन, ऑडियो कॉल या बल्क एसएमएस प्रसारित करने पर संबंधित मोबाइल ऑपरेटर और टेली मार्केटिंग फर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसे लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने गुरुवार को मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की है।

महाजन ने कहा कि सभी टेलीकॉम ऑपरेटर यह सुनिश्चित करें कि उनके प्लेटफॉर्म से कोई भी गैर-अधिप्रमाणित राजनीतिक सामग्री या मतदाताओं को प्रभावित करने वाला संदेश प्रसारित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान से पहले के 48 घंटे (साइलेंस पीरियड) में किसी भी उम्मीदवार या पार्टी के पक्ष में संदेश भेजना, कॉल करना या प्रचार सामग्री प्रसारित करना प्रतिबंधित रहेगा।

निर्वाचन विभाग के विशेषाधिकारी सुरेश चंद्र ने कहा कि सभी मोबाइल ऑपरेटर अपनी टेली मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दें कि वे आचार संहिता के अनुरूप ही संदेश भेजें। यदि कोई उम्मीदवार या एजेंट किसी टेली मार्केटिंग कंपनी के माध्यम से गैर-प्रमाणित संदेश प्रसारित करता है तो जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत कार्रवाई की जाएगी। महाजन ने अंता विधानसभा क्षेत्र के कमजोर नेटवर्क वाले मतदान केंद्रों में संचार सुविधा सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए आवश्यक तकनीकी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। बैठक में स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर, स्टेट सोशल मीडिया नोडल ऑफिसर, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग, बीएसएनएल, एयरटेल, वोडाफोन और जियो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। टेलीकॉम कंपनियों ने आश्वासन दिया कि वे निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन करेंगी और किसी भी नियम उल्लंघन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!