AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सिरोही जालौर लाइव मिडिया

सिरोही, 17 सितम्बर। स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाडा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जाने के संबंध में बुधवार को पखवाडे का शुभारम्भ जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने स्वच्छता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। रैली अंहिंसा सर्किल से रवाना होकर पैलेस रोड, पुराना सिनेमा हाल, सरजावाव गेट, माली समाज होते हुए अहिंसा सर्किल पर विसर्जित हुई। जिला स्तर पखवाडा के लिए जारी कैलेण्डर अनुसार प्रतिदिन स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जायेगी। इस दौरान नारायण देवासी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र पुरोहित, बीडीओ मंछाराम, आयुक्त शिवपाल सिंह, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सहीराम विश्नोई, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक अजय माथुर सहित अन्य उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!