AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जिला स्तरीय समीक्षा समिति/समन्वय समिति की बैठक का आयोजन

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

आज दिनांक 25.09.2025 को आत्मा कृषि भवन -सिरोही में जून 2025 तिमाही की जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा एवं समन्वय समिति बैठक जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में एवं संयोजक जिला मार्गदर्शी अधिकारी श्री उम्मेद राम मीणा द्वारा आयोजित हुई जिसमें जिले के समस्त बैंकर्स,उनके नियंत्रक अधिकारी एवं विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया I

कलेक्टर महोदया ने जिले के साख अनुपात को भारतीय रिजर्व बैंक के मानक अनुसार 60% करने पर जोर देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ऋण योजना में ऋण वितरण हेतु विशेष शिविर लगा कर सभी वंचित लोगों को लाभान्वित करने हेतु बैंकों को निर्देशित करते हुए जिले में वित्तीय साक्षरता शिविर लगा कर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पेंशन योजनाओ में अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन करने हेतु कहा   

आरबीआई LDO श्री विंध्याचल सिंह ने सभी बैंकर्स को लंबित ऋण आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु कहा I

डीडीएम नाबार्ड श्री डॉ.दिनेश प्रजापति ने जिले के सभी पात्र SHG ग्रुप को क्रेडिट लिंकेज करने हेतु कहा फलस्वरूप जिले का साख अनुपात 60% हो सके

लीड बैंक अधिकारी श्री उम्मेद राम मीणा ने जिला कलेक्टर महोदया को आश्वासन दिया कि जिले का साख अनुपात 60% करने हेतु लगातार प्रयास जारी है एवं आगामी तिमाही बैठक तक जिले का साख अनुपात 60% कर दिया जायेगा इस हेतु सदन में सभी बैंक अधिकारियों को जिले में अधिक से अधिक ऋण वितरण करने हेतु कहा,सभी सरकारी योजनाओं में पात्र लोगों के ऋण आवेदन पत्रों को RBI के मानक समय अनुसार निस्तारण कर बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने हेतु आग्रह किया I

बैठक में,राजिविका अधिकारी,महिला अधिकारिता विभाग,आरसेटी निदेशक,फलएलसी,सीऍफ़एल, एवं समस्त बैंक प्रतिनिधि एवं अन्य विभाग के प्रतिनिधियो ने भाग लिया    

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!