
सिरोही, 25 सितम्बर। स्वच्छता सेवा पखवाडे के तहत गुरूवार को बस स्टैंड पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, अति. जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, गीता राजपुरोहित, अरूण ओझा, गोपाल माली, गणपत सिंह सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारी व आमजन ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने स्वच्छता से संबंधित शपथ भी ली।




