सिरोही : शिवगंज क्षेत्र के शिवसेना पदाधिकारीयों की बैठक शिवसेना कार्यालय सिरोही में बैठक संपन्न
सिरोही जालौर लाइव मिडिया
भाजपा पूर्व जिला महामंत्री कुलदीप सिंह देवड़ा में शिवसेना का दामन थामा शिव सैनिकों ने जय कारों के साथ कुलदीप सिंह देवड़ा का शिव बंधन साफा वह माला पहनकर जोरदार स्वागत किया साथ ही चंदन सिंह राव करौली आबूरोड ने भी शिवसेना का दामन थामा उनका भी स्वागत किया गया

शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल ने शिवसेना की मजबूती को लेकर जिले भर में संगठन का विस्तार करने की बात कही वही जिला महासचिव उम्मेद सिंह राठौड़ ने जिले भर में शिव सैनिकों को एक जुट होकर आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया वहीं उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित ने कहां की शिवसेना हमेशा गरीबों के हित की लड़ाई लड़ती है और आगे भी लड़ती रहेगी आबू रोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल ने नवयुक्त कुलदीप सिंह और चंदन सिंह राव का माला पहना का स्वागत किया साथ ही कुलदीप सिंह देवड़ा को शिवसेना सिरोही ग्रामीण उप जिला प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया

जिसमें उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी जो संगठन ने मुझे दी है मैं तन मन और धन से संगठन को आगे बढ़ाऊंगा यह मैं शिव सैनिकों को विश्वास दिलाता हूं इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सरवन रावल आबू रोड तहसील प्रमुख नरेश लोधी झाडोली मंडल अध्यक्ष कालूराम प्रजापत स्वरूपगंज प्रभारी गोवर्धन सोनी रमेश कुमार जगदीश प्रजापत बाबू भाई पटेल नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ो शिव सैनिक उपस्थित रहे





