AjmerE-Paperक्राइमखेलटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत छीबगाँव पंचायत समिति शिवगंज

सिरोही जालौर लाइव मिडिया

सिरोही, 20 सितम्बर। शिवगंज के ग्राम पंचायत छीबागांव में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय के बच्चों को चिकित्सा अधिकारी डॉ हीना कंवर पालड़ी एम द्वारा ओरल हेल्थ हाइजीन, पेट में कृमि , एनीमिया प्रबंधन एवं स्वच्छता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई साथ ही शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोग ग्रस्त पाए गए बच्चों का निशुल्क उपचार किया गया इस दौरान शिविर में कुल 140 बच्चों की जांच की गई।

चिकित्सा के साथ बच्चों के संवाद के दौरान बच्चों द्वारा बीमारी से संबंधित प्रश्नों का जवाब भी चिकित्सक द्वारा दिया गया तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। शिविर प्रभारी विकास अधिकारी मुलेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी बालको को स्वस्थ जीवन के बारे में बात करते हुए व्यायाम एवं योग का महत्व समझाया गया।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!