
पुश्तेनी मकान का पट्टा जारी किया
गणेशराम पुत्र प्रभुराम रेबारी जो कि जोगापुरा में रहकर पशुपालन का कार्य करते है ने ग्रामीण सेवा शिविर में उपस्थित होकर बताया कि उन्हे अपने आवासीय मकान के पट्टे की आवश्यकता है। जिससे राजकीय कार्य में आवश्यकता होने पर दस्तावेज पेश किए जा सके। सरपंच द्वारा आवेदन करवाया गया। जिस पर ग्राम विकास अधिकारी एवं वार्ड पंचों ने मौका निरीक्षण कर ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टा जारी कर लाभान्वित किया गया।
उन्होंने पुश्तैनी मकान का पट्टा प्राप्त होने पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।




