AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

दुग्ध अवशीतन केन्द्र पर अभिनंदन समारोह आयोजित

सिरोही जालौर लाइव मिडिया

सिरोही, 18 सितम्बर। जालोर सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के दुग्ध अवशीतन केन्द्र सिरोही पर पशुपालकों एवं सचिवों ने डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा पशुपालकों के हित में अनुदान राशि को 5 से बढ़कर 7 रू प्रतिलीटर की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया साथ ही अध्यक्ष जोगसिंह बालोत का पशुपालकों एवं सचिवों द्वारा स्वागत अभिनन्दन भी किया गया। पशुपालकों एवं सचिवों द्वारा की गई मांग पर डेयरी अध्यक्ष जोगसिंह बालोत और प्रबंध संचालक द्वारा 16 सितम्बर से दुग्ध खरीद दर 850 रूपये प्रति किलो फेट कर वृद्धि की गई है जिसके लिए सभी ने खुशी व्यक्त की और आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान डेयरी अध्यक्ष बालोत ने पशुपालकों को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में अधिक से अधिक संख्या में डेयरी से जुडकर सहकारिता को मजबूत करने का आव्हान किया साथ ही कहा कि इस ऐतिहासिक दर वृद्धि पर पशुपालक दुग्ध संकलन का भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाकर समर्थन करे।

इस अवसर पर अवशीतन केन्द्र प्रभारी भानु प्रताप सिंह राठौड, सचिव भरतसिंह, गणेशराम, विक्रमसिंह, भंवरसिंह, नरीगाराम, फगलुराम, वागाराम, जयदीपसिंह, दशरथसिंह, लालाराम, वेलाराम सहित कई पशुपालक मौजूद थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!