
इसी प्रकार ग्राम पंचायत बड़गांव में ही केरनाथ पुत्र श्री गुलाबनाथ जाति कालबेलिया, निवासी काम्बेश्वर कोलोनी बड़गांव का निवासी ने बताया कि वे अर्द्ध घुमन्तु परिवार से हैं और उनके परिवार के सदस्य रोजी-रोटी की तलाश में राजस्थान व राजस्थान से बाहर गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व पूरे भारत का भ्रमण करते है।
घुमन्तु परिवार का होने के कारण उनके स्थायी मकान नहीं होने से ग्राम पंचायत में आवेदन किया गया ताकि उन्हें भूमि का पट्टा दिलवाये जिससे वो भूमि में मकान बनाकर परिवार सहित रह सके।
ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें भूमि का पट्टा बनाकर दिया गया। पट्टा प्राप्त होते ही वे भावुक हो गए और उन्होंने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी तथा प्रशासन का आभार व्यक्त किया।




