AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम 2026 के प्रथम चरण की शुरुआत

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिलेगा प्रधानमंत्री से मिलने का मौका

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माई भारत पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के प्रथम चरण : प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। देशभर से चुने हुए युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मेरा युवा भारत सिरोही के जिला युवा अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के अग्रणी भूमिका की बात की गई थी। इस विचार को लेकर युवाओं को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा।  

चार-चरणीय प्रतियोगिता: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम पुनर्कल्पित युवा महोत्सव है, जिसमें भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भागीदारी प्रेरित करने की चार चरणों में प्रतियोगिता शामिल है जिसका पहला चरण : विकसित भारत प्रश्नोत्तरी है। इसके अंतर्गत मेरा युवा भारत (MYBHARAT.GOV.IN) प्लेटफॉर्म पर 01 सितंबर 2025 से 15 अक्तूबर 2025 तक आयोजित होने वाले डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी।

दूसरा चरण : निबंध लेखन। प्रथम चरण के प्रतिभागियों से लगभग 10 प्रतिशत द्वितीय चरण में भाग लेंगे। चयनित 10,000 युवाओं को माई भारत के गुडीज प्रदान किए जाएंगे।

तीसरा चरण : विकसित भारत पीपीटी चैलेंज- राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां। चौथा चरण : भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप। विभिन्न थीम-आधारित राज्य स्तरीय टीमें 10 से 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। विजेता टीमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगी।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!