AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय ने डी. बीत्र. सिविल रिट याचिका संख्या 11613/2025, स्वप्रेरणा बनाम संघ के तहत डीएलएसए सचिव, सिरोही द्वारा विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

सिरोही जालौर लाइव मिडिया

माननीय सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व श्रीमती रूपा गुप्ता अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), सिरोही के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.09.2025 को माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय ने डी.बीत्र. सिविल रिट याचिका संख्या 11613/2025, स्वप्रेरणा बनाम संघ में दिए निर्देशानुसार श्रीमती सावित्री आंनद निर्भीक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा जिले की 04 विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कुछ विद्यालयों में रखरखाव / मेनंटेनस की आवश्यकता थी। जिन विद्यालयों में रखरखाव की आवश्यकता थी उनके प्राचार्यों द्वारा बताया गया कि इस हेतु आवश्यक बजट की मांग कर दी गई है। अधिकांश विद्यालयों में परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। कुछ विद्यालयों में कक्षा कक्षों में पंखे, पीने का स्वच्छ पानी और बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध थी। कुछ विद्यालयों में भवनों की दीवारें जर्जर अवस्था में थी। सचिव महोदय ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द मरम्मत कार्य, साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं में सुधार करें। इस दौरान श्री लक्ष्मण दादारिया, डिप्टी एलएडीसीएस, श्री बलवत कुमार मेघवाल, श्री संजय रावल व जगदीश प्रजापत असिस्टेंट तथा गोपाल सिंह मीणा कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!