AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

धर्मांतरण पर चिंता, समिति प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन

सिरोही जालौर लाइव मिडिया

सिरोही। एकल अभियान संभाग राजस्थान भाग हल्दीघाटी अंचल सिरोही का समिति प्रशिक्षण वर्ग रविवार को श्री काशी विश्वनाथ गौशाला स्वरूपगंज में संपन्न हुआ। 

वर्ग की शुरुआत विधिवत सत्रों के साथ हुई, जिसमें अंचल सिरोही के सभी संचों के समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में संभाग सचिव रेवाशंकर रावल ने संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी और समिति पदाधिकारियों को संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रेरित किया। 

वहीं केंद्रीय ग्राम संगठन प्रमुख संचारचंद्र ने दायित्व बोध पर मार्गदर्शन दिया।

प्रभाग अभियान प्रमुख विजय कुमार ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से संगठन को और सशक्त बनाने का आग्रह किया। 

अंचल सचिव भावाराम एडवोकेट ने जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ते धर्मांतरण पर चिंता जताते हुए उसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई।

वर्ग में नवीन पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए। इनमें गौतम यति पाली को संभाग शिक्षा प्रभारी, मनोज अग्रवाल को अंचल गतिविधि प्रभारी, प्रदीप वैष्णव को अंचल जागरण प्रभारी, फागनाराम को संस्कार शिक्षा प्रभारी, प्रकाश प्रजापति को आरोग्य प्रभारी तथा रमेश रावल को सच जागरण प्रभारी पिंडवाड़ा का दायित्व सौंपा गया।

अंत में परम पूज्य संत श्री लालदास महाराज ने सभी पदाधिकारियों को आशीर्वचन देते हुए संगठन के कार्य में समर्पण और निष्ठा से जुटने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अंचल अध्यक्ष रामेश्वर सोनी,मांगीलाल चौधरी, खंड सरसंघचालक हिंदूराम डाबी, अंचल कोषाध्यक्ष चंद्रभान मोटवानी, अंचल ग्राम संगठन अध्यक्ष छोगालाल प्रजापत, गौशाला व्यवस्थापक मांगीलाल चौधरी, समेत अंचल समिति के 10 पदाधिकारी, संच समिति के 24 पदाधिकारी, चार कार्यकर्ता, छह संच प्रमुख और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे |

———————————

रेवा शंकर रावल 

संभाग सचिव 

एकल अभियान 

96805 54881

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!