AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सामाजिक सुरक्षा योजना एवं सरकारी महत्वकांशी ऋण योजनाओं के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करे – मीणा

जयपुर : सिरोही

सिरोही, 03 सितम्बर। भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक शैतान सिंह मीणा की अध्यक्षता में सिरोही जिले के भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधको की बैठक पिंडवाड़ा की एक होटल में आयोजित की गई। सहायक महाप्रबंधक शैतान सिंह मीणा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित आवेदन पत्रों को शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित करते हुए सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए कहा।

डीडीएम नाबार्ड डॉ दिनेश प्रजापति ने नाबार्ड की विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए जिले के साख अनुपात को भारतीय रिजर्व बैंक गाइडलाइन अनुसार 60 प्रतिशत करने पर जोर दिया।

लीड बैंक अधिकारी उम्मेदराम मीणा ने जिले में चल रहे सामाजिक सुरक्षा योजना शिविर के बारे में चर्चा करते हुए सभी बैंकर्स से शिविर का आयोजना एसओपि के अनुसार करते हुए अधिक से अधिक लोगो को योजनाओ में जोड़ने हेतु आव्हान करते हुए नए खाते खोलने एव पुराने खातो में रि-केवाईसी करने हेतु कहा।

श्रीमीणा ने कहा कि आगामी दिनों में चलने वाले राज्य सरकार के ’शहर चलो अभियान (15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के साथ वर्तमान में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए संचालित देशव्यापी संतृप्ति अभियान/गांव चलो अभियान (19 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025)“ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा योजना का प्रचार -प्रसार करते हुए शेष रहे लोगो को योजनाओ में जोड़ने का प्रयास करे। इस बैठक में एसबीआई व आरबीएस बैक के शाखा प्रबंधक मय स्टाफ मौजूद रहा।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!