सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रमों के सफल संचालन के सम्बन्ध में बैठक का हुआ आयोजन
जयपुर : सिरोही

सिरोही, 01 सितम्बर। फिट युवा फॉर विकसित भारत के तहत सांसद खेल महोत्सव 2025 के आयोजन के सम्बन्ध में ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजन की तिथियों के निर्धारण तथा इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्य योजना एवं समस्त आवश्यक व्यवस्थांए सुनिश्चित करने के लिए सांसद लुंबाराम चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को डीओआईटी सभागार में बैठक का आयेजन हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद चौधरी ने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी इस आयोजन के तहत अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम का सफल एवं भव्य आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होने इस दौरान कार्मिकां की नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्यवाहीं, तिथियों का निर्धारण, सूचनाओं के समयबद्ध संप्रेषण के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को आपसी समन्वय से काम करने और जनप्रतिनिधियों के साथ भी आवश्यक समन्वय स्थापित कर निर्धारित कार्यवाही करने की बात कही। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों ने उनके विभाग द्वारा अब तक की गई तैयारियों के बारे में बताया।
गौरतलब है कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय से प्राप्त निर्देशानुसार फिट युवा फॉर विकसित भारत के तहत सांसद खेल महोत्सव 2025 21 सितंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 के मध्य संसदीय क्षेत्र के के जिला जालोर एवं सिरोही में ग्राम पंचायत/वॉर्ड स्तर, ब्लॉक स्तर/नगरीय निकाय स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित किया जाना है। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संसदीय क्षेत्र जालोर व सिरोही में खेल महोत्सव 2025 के आयोजन की औपचारिक घोषणा सांसद चौधरी द्वारा की जा चुकी है।
बैठक में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल सहित शिक्षा व खेल विभाग से जालोर व सिरोही के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।




