AjmerE-Paperखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

हजरत सैय्यद सुल्तानशाह जीलानी दंताला शरीफ का उर्स कुल की रस्म के साथ सम्पन्न

लखनउ के मशहूर कव्वाल कमर वारसी एण्ड पाटी ने मनमोहक कव्वालिया पेशकर समां बांध दिया

दरगाह कमेटी ने चादर पेशकर देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी गई

सिवाना/पाली/जालोर/सिरोही । कस्बे से करीब 5 किमी. दूर स्थित दंताला शरीफ दरगाह पर हजरत सैय्यद सुल्तानशाह जीलानी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। मुस्लिम युवा कमेटी सिवाना के बैनर तले सिवाना से दरगाह तक चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया व दरगाह चादर पेशकर देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी गई। वहीं बाद दरगाह पर बाद नमाज-ए-इशा- के महफिले-मिलाद का आयोजन हुआ। जिसमें शहजादए गौस-ए-आजम सय्यद अताउल्लाह शाह जीलानी ने समाज में शिक्षा की अलख जगाने व नमाज कायम करो सहित कहीं बयान सुनाएं। वहीं प्रो. मौलाना सय्यद सिकंदर अली शाह जीलानी खतीब-ए-अहले सुन्नत के रूप में खास तकरीर पेश की। इस दौरान हाजी मोहम्मद शरीफ साहब अपनी नातों से समां बांध दिया। उर्स के दौरान जायरीन के लिए बिजली-पानी, चिकित्सा, लंगर और बैठने की माकूल इंतजाम किए गए। कमेटी की दूर-दराज पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जोधपुर, गुजरात, नागौर, जैसलमेर सहित आसपास के सैकेड़ों जायरिन उर्स में शरीक चादर व फूल पेशकर देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी।

वहीं देर रात को महफिले- कव्वाली का आयोजन हुआ जिसमें लखनउ के मशहूर कव्वाल कमर वारसी ने 1. नूरे मोहम्मद सल्ललाह…हक इल्लाह इल्लाह..इल्लाह. सहित मनमोहक कव्वालिया पेश की। वहीं इरफान तुफैल एण्ड पार्टी रंग पेश किया। उर्स कमेटी द्वारा देर रात सुबह 4 बजे उर्स समापन की घोषणा की गई।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!