AjmerE-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का आयोजन

सिरोही, 29 अगस्त। राजस्थान मदरसा बोर्ड से पंजीकृत एवं आधुनिक विद्यालय पाठ्यक्रमोनुरूप संचालित जिला सिरोही के मदरसा में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चौधरी ने बताया कि मदरसा मण्डार, रेवदर, शिवगंज, ईसरा, स्वरूपगंज, सिरोही रोड एवं राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जीवनी, उपलब्धियों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया एवं व्यक्तित्व निर्माण स्वस्थ दिनचर्या एवं राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर विद्यार्थियां के लिए इनडोर गेम्स यथा सिंगिंग चेयर, कैरमबोर्ड, रस्साकस्सी, कबड्डी का भी आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षा अनुदेशक से खुद को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत बनाने एवं परिवार, दोस्तो को हर दिन खेल और फिटनेस के लिए प्रोत्साहित करने एवं खेलो में उत्कृष्टता, सम्मान और दोस्ती के ओलंपिक मूल्यो को आत्मसात करने की शपथ ली।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!