AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए लॉटरी का हुआ आयोजन

सिरोही, 27 अगस्त। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के सम्बन्ध में बुधवार को डीओआईटी सभागार में लॉटरी का आयोजन किया गया। लॉटरी में जिले के प्रभारी मंत्री केके विश्नोई वीसी के माध्यम से जुडे।

राज्य सरकार के द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के लिए 10 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गए थे। जिला सिरोही के लिए राज्य सरकार द्वारा हवाई यात्रा के लिए 90 एवं रेल यात्रा के लिए 750 यात्रियों का कोटा कुल 840 निर्धारित किया गया है। जिले के लिए इस यात्रा में कुल 3523 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें कुल यात्री 5650 है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को हवाई माध्यम से पशुपतिनाथ काठमाण्डु नेपाल तथा रेल माध्यम से हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी- वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृन्दावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या,़ द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-पदमावती, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकत्ता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम-मदुराई, वैष्नोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-आेंकारेश्वर-त्र्यम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार-शरीफ, पटना साहिब, पटना बिहार, हुजुर-साहिब-नांदेड महाराष्ट्र में से चयनित स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी। प्राप्त आवेदन पत्रों में से जिले के लिए हवाई यात्रा के लिए मुख्य सूची 90, प्रतिक्षा सूची 90, रेल यात्रा की मुख्य सूची 750 एवं प्रतिक्षा सूची 750 का चयन ऑनलाइन लॉटरी से किया गया। प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई ने बताया कि यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिससे पात्र वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे है। चयनित सभी यात्रियों को जरिये मोबाइल से मैसेज भिजवाया जा रहा है। जब भी यात्रा का कार्यक्रम आयेगा तब सभी को अलग से देवस्थान विभाग द्वारा मोबाइल से सूचित किया जायेगा।  

लॉटरी के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, सीओ मुकेश चौधरी, देवस्थान विभाग से दीपक दवे, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक भैरूसिंह, बीसीएमओ डॉ विवेक जोशी, संयुक्त निदेशक गोविन्द चौधरी, एसीपी वेणुगोपाल व प्रकाश सुथार सहित अन्य उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!