AjmerE-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, सैलानियों को हो रही परेशानी

जयपुर : sirohi

सिरोही : राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है. हालात यह हैं कि यहां पहुंचे सैकड़ों सैलानी वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन ईंधन न मिलने पर वे मजबूरन बिना घूमे ही आबूरोड़ लौट रहे हैं. माउंट आबू जैसे पर्यटन केंद्र पर केवल एक ही पेट्रोल पंप होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं.

छुट्टियों और सप्ताहांत पर जब यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है, तो यह समस्या और भी गहरी हो जाती है. कई बार तो पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होने की स्थिति भी बन जाती है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कत उठानी पड़ती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि माउंट आबू में प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं.

स्थिति पर्यटन पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है:

ऐसे में केवल एक पेट्रोल पंप होना बड़ी समस्या है. यदि प्रशासन समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करता है, तो यह स्थिति पर्यटन पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है.सैलानियों का कहना है कि वे परिवार सहित घूमने के लिए माउंट आबू आते हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की किल्लत उनकी यात्रा में रुकावट डाल रही है.

वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों ने मना कर दिया:

कई वाहन चालकों को पेट्रोल पंप से मना कर दिया गया, जिसके चलते उन्हें आधे रास्ते से ही आबूरोड़ लौटना पड़ा. स्थानीय नागरिकों और सैलानियों ने प्रशासन से मांग की है कि माउंट आबू में अतिरिक्त पेट्रोल पंप की व्यवस्था की जाए या फिर मौजूदा पंप पर पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यटन स्थल पर आने वाले लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े.

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!