
सिरोही जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी महोत्सव तिंरगा रैली आदि। इसी के तहत पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र द्वारा आज दिनांक 14.08.2025 को ग्राम पंचायत सिंदरथ सिरोही के महात्मा गॉधी राजकीय विद्यालय में तिंरगा रैली का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य नागरिको में राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रबल करना है। रैली में विद्यालय के बालक – बालिकाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया हाथो में तिरंगा लिए गॉव की गलियो में देशभक्ति का संदेश दिया।
रैली में महिला अधिकारिता विभाग से संतोष मीणा, कुलसम बानो, रूचिका रावल, माधवी चौहान तथा विद्यालय के स्टॉफ में प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार, अध्यापक योगेश कुमार, हितेन्द्र पाल सिंह, अध्यापिका जागृति कान्ता, स्वाति रावल, दिव्या कंसारा, अनिशा राठौड साथिन भावना कुमारी व विद्यालय के 74 विधार्थी उपस्थित रहे।




