राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया
जयपुर : सिरोही

सिरोही, 11 अगस्त। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोमवार को जिले के सभी ब्लॉक में किया गया। वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आबूरोड से 25, सिरोही से 68, रेवदर से 38, शिवगंज से 38, पिंडवाडा से 25 किसानों सहित जिले के कुल 194 लाभार्थी किसानों ने भाग लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, संयुक्त निदेशक कृषि शंकरलाल मीणा, उद्यानिकी विभाग के सहायक निदेशक हेमराज मीना सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बीमा कंपनियों तथा किसानों ने भाग लिया।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत लाभान्वित हो रहे किसानों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के लिए संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार को नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक कृषि विस्तार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया था।




