टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

राज्यमंत्री ने देवनारायण बालिका स्कूल में पौधारोपण किया

जयपुर : सिरोही

सिरोही, एक अगस्त। राजकीय देवनारायण बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलर शिवगंज में हरियालों राजस्थान महोत्सव के अन्तर्गत ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के साथ स्कूली बालिकाओं ने ‘‘ एक पेड माॅ के नाम’’ लगाकर सहभागिता कर प्रकृति एवं मातृ सम्मान का संदेश दिया।

इस मौके पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता के इस पुनीत प्रयास में शामिल होकर गौरव की अनुभूति हुई। उन्होंने छात्राओं को एक अच्छे वातारण में अध्ययन कर हमेशा जीवन में आगे बढने एवं संस्कारवान बनने की सलाह दी। उन्होंने अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की सरकार की इस मुहिम में सहभागिता पर जोर दिया तथा राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक रहने के लिए भी पे्ररित किया।

राज्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं के साथ पौधारोपण किया तथा बालिका विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित से जानकारी ली तथा बालिकाओं से अध्ययन व जिज्ञासों के बारें मैं जानकारी ली।

इस मौके पर शिवगंज उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, नारायण देवासी, चिराग रावल, राजेन्द्रसिंह, उमेश गोयल, लक्ष्मणसिंह पुरोहित इत्यादी मौजूद रहें।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!