AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

17 अगस्त को होगी राजस्थान पटवारी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित होगी। जिसमें 3,705 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस और ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 12 अगस्त 2025 को जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3,705 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के दिन का ड्रेस कोड, सुरक्षा जांच के नियम और अन्य महत्वपूर्ण गाइडलाइंस भी जारी की हैं, जिनका पालन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अभ्यर्थी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के मद्देनजर परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। निगम द्वारा 15 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 19 अगस्त की रात 11:59 बजे तक सभी रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा सभी मान्यता प्राप्त प्रवेश पत्र रखने वाले उम्मीदवारों के लिए मान्य होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 6.76 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्य के 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भीड़ को देखते हुए RSRTC ने 595 अतिरिक्त बसों के संचालन का भी निर्णय लिया है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपने फोटो के साथ एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।

परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही होगा और एक विकल्प ‘नो रिस्पांस’ के लिए होगा।

परीक्षा खत्म होने के बाद अतिरिक्त 10 मिनट दिए जाएंगे, ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकें।

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में बताए गए ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करना होगा।

बोर्ड की नई गाइडलाइन के अनुसार, अभ्यर्थी परीक्षा में कड़ा, कृपाण, पगड़ी और मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकेंगे।

परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले तीन स्तरीय जांच की जाएगी, और संदिग्ध अभ्यर्थियों की जांच उनके इनर वियर तक हो सकती है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल (रिटायर्ड) आलोक राज ने बताया कि यह नियम कोई नए नहीं हैं, बल्कि पुराने नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।

अब “Admit Card Issue Date, Important Instructions” लिंक चुनें।

इसके बाद “Patwari Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।

अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

“Get Admit Card” पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!