AjmerE-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हादसा, बूंदी के एक प्राइवेट स्कूल में फॉलसीलिंग गिरी, 5 छात्र घायल

जयपुर : बूंदी

राजस्थान के बूंदी जिले में एक निजी स्कूल में यह खुशी का माहौल मातम में बदल गया. यहां एक प्राइवेट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम की फॉल्स सीलिंग गिर गई,

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में जश्न का माहौल था, लेकिन राजस्थान के बूंदी जिले में एक निजी स्कूल में यह खुशी का माहौल मातम में बदल गया. यहां एक प्राइवेट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम की फॉल्स सीलिंग गिर गई, जिससे पांच छात्र घायल हो गए. घायलों में एक छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं.

स्कूल के ऑडोटोरियम की फॉल्स सीलिंग गिरी

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक छत का बड़ा हिस्सा बच्चों के ऊपर आ गिरा. इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. तुरंत ही घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

तहसीलदार और कोतवाल अस्पताल पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया. तहसीलदार अर्जुन सिंह और शहर कोतवाल भंवर सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हालचाल जाना. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बच्चों के उचित इलाज के निर्देश दिए.

माता-पिता कार्रवाई की मांग

इस बीच, घायल बच्चों के माता-पिता भी अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने इस हादसे पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. यह घटना स्कूल में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!