AjmerE-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

बीकानेर में नमक और रंग से बनाई जा रही थी नकली खाद, कृषि विभाग ने मारा छापा

राजस्थान : जयपुर

जयपुर: बीकानेर. प्रदेश में नकली बीज और खाद के व्यापारियों पर लगातार कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अब पूरे प्रदेश में कृषि विभाग अलर्ट मोड पर है और बीकानेर में कृषि विभाग की टीम ने नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है. रविवार दिन-रात विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई शुरू की और फिलहाल कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि जिस तरह से फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली खाद बनाने की सामग्री मिली है और कार्रवाई सोमवार रात तक चलने की संभावना है. कृषि विभाग के उपनिदेशक जयदीप दोगने के नेतृत्व विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई की है.

नमक और कलर से तैयार हो रही थी खाद:

निरीक्षण दल में शामिल इंस्पेक्टर गिरिराज चारण ने बताया कि मौके पर नमक के दोनों ओर कलर के साथ मिलाकर नकली खाद बनाई जा रही थी और बड़ी मात्रा में बैग में भरी हुई नकली खाद मिली है. साथ ही कई तरह के खाली बैग भी मिले हैं जिनमें यह खाद भरी जानी थी और सामग्री भी बड़ी मात्रा में मिली है.

शहर से नजदीक फैक्ट्री:

बीकानेर में शोभासर के पास बंद पड़ी POP की फैक्ट्री में नकली खाद बनाई जा रही थी. बीकानेर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित इस फैक्ट्री में जिस हिसाब से खाद बनाने का सामान और गोदाम भरे हुए मिले हैं उसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां लंबे अरसे से यह काम किया जा रहा था. फिलहाल मौके पर कृषि विभाग की टीम मौके पर कार्रवाई को अंजाम दे रही है और बताया जा रहा है कि कुल कितना सामान यहां मिला है इसकी जानकारी पूरी कार्रवाई होने के बाद ही सामने आएगी लेकिन फिलहाल जो संख्या सामने आई है उसमें 5000 से ज्यादा खाद के बैग मिले हैं.

पुलिस को भी सूचना:

निरीक्षक गिरिराज चरण ने बताया कि पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है और अब FIR भी करवाई जाएगी. मौके पर एक श्रमिक मिला है जिससे पूछताछ के आधार पर पता चला है की रासीसर गांव के निवासी त्रिलोक की यह फैक्ट्री है.

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!