AjmerE-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

बाड़मेर: जोधपुर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का प्रशासन पर निशाना, खेजड़ियों की कटाई को लेकर उठाए सवाल

राजस्थान : जयपुर

बाड़मेर: जोधपुर, शिव के विधायक रविंद्र सिंह भाटी आज जोधपुर प्रवास पर रहे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने हाल ही में खेजड़ियों की अंधाधुंध कटाई के मुद्दे पर फिर से सरकार और प्रशासन को घेरा। भाटी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने इस मामले में धरना दिया था, जिसमें जमीन में गड़ी हुई खेजड़ियों को खुदाई कर बाहर निकाला गया था। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रशासन की पोल खोलने के लिए उठाया गया, क्योंकि लगातार कहा जा रहा था कि कोई पेड़ नहीं काटे जा रहे। लेकिन मौके पर हरे-भरे वृक्षों को जमीन में गड़ा देखकर प्रशासन भी हक्का-बक्का रह गया और कुछ देर के लिए बोलती बंद हो गई।

विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चला रही है, लेकिन दूसरी तरफ बाड़मेर और जैसलमेर में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि प्लांटेशन के नाम पर आखिर इतने पेड़ क्यों काटे जा रहे हैं और नए वृक्ष कहां लगाए जा रहे हैं, इसकी कोई जानकारी जनता को नहीं दी जा रही।भाटी ने कहा कि इस मामले से जुड़े कई तथ्य और सबूत उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के सामने रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की ओर से सरकार से तीखे सवाल किए जाएंगे और इस विरोध को जारी रखा जाएगा।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!