हरियालों राजस्थान अभियान के तहत खनन पट्टाधारकों द्वारा वृक्षारोपणः-
जिला प्रशासन सिरोही की प्रेरणा से खान एवं भूविज्ञान विभाग सिरोही व राजस्थान राज्य प्रदुषण नियत्रंण मण्डल सिरोही के संयुक्त तत्वाधान में तहसील रेवदर के समस्त स्टोन क्रेशर खनन पट्टाधारियों (कलस्टर अवाड़ा, गुन्दवाड़ा, मगरीवाड़ा, पिपलिया, दत्ताणी) के द्वारा वर्ष 2025 में दिनांक 08.07.2025 को वरमाण, रेवदर के खेतलाजी मंदिर परिसर में 3000 छायादार एवं फलदार पेड़-पौधों को लगाने हेतु हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर खनि अभियंता श्री चन्दन कुमार, राज. राज्य प्रदुषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री बी.आर. सियाग, उपखण्ड अधिकारी रेवदर श्री नरेन्द्र जांगिड, उप पुलिस अधीक्षक रेवदर श्री मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सहायक खान विभाग श्री सुरेश विश्नोई, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता श्री रजत सोनी, राजेश कुमावत, समीर हुसैन, शाहरूख खान मकरानी, प्रशासक ग्राम पंचायत वरमाण पोसु देवी चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी श्री गोविन्दराम सैनी, समाज सेवी वगताराम चौधरी, केवाराम कोली अन्य ग्रामीण वरमाण एवं केशर धारक श्री छगनलाल सोलंकी, समुन्द्रसिंह, सुरेन्द्र कुमार फौजी, गीतेन्द्रसिंह यादव, मुरारी यादव, कीर्तिकुमार ओझा, ओम प्रकाश जोशी, राधाकृष्ण वर्मा एवं गणमान्य नागरिक राजाराम जोशी, भगवतसिंह महेचा, थानाराम पुरोहित, बाबुभाई विश्नोई, गणपतलाल जोशी, सुरेश कुमार जोशी, पुर्णानन्द जोशी, कमलसिंह परिहार, गजेन्द्रसिंह राठौड़, रमेशभाई आदि उपस्थित रहे।
खनि अभियंता श्री चन्दन कुमार के द्वारा जिले में स्वीकृत समस्त खनन पट्टेधारियों से अपील की की ये व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर उसकी देखभाल करे एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। साथ ही अवगत कराया है कि निदेशालय उदयपुर के द्वारा कार्यालय को मानसुन सत्र में कुल 40000 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उक्त कार्यक्रम में राजस्थान राज्य प्रदुषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी ची. आर. सियाग द्वारा पर्यावरण जागरूकता के तहत पॉलिथिन के उपयोग से होने वाले पर्यावरण के नुकसान के बारे में जानकारी दी एवं भविष्य में पॉलिथिन का उपयोग न करके कपड़ें की थैली का उपयोग करने की अपील की व कपड़ें की थैलीयों का वितरण किया गया।




