टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन

सिरोही, 18 जुलाई। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन डीओआईटी सभागार में किया गया।

जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन से स्वीकृत सडक का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने, आवासीय कॉलोनी मे सुविधाओं के लिए, राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने, नाडी की पाल दूरूस्त करवाने, पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने, पेंशन प्रारम्भ करवाने, रास्ता खुलवाने, सफाई करवाने, पानी कनेक्शन करवाने, अवैध कब्जा हटाने, स्थगन आदेश की पालना करवाने, पुश्तैनी जमीन दिलवाने, म्यूटेशन भरवाने सहित विभिन्न विभागों के प्रकरण प्राप्त हुए जिस पर जिला कलेक्टर चौधरी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये।

जिला कलेक्टर चौधरी ने समीक्षा के दौरान कहा कि सभी विभागीय अधिकारी विभिन्न माध्यमों से प्राप्त परिवेदनाओं का त्वरित नियमानुसार निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिवेदना प्राप्त होने पर समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए जिससे सभी सम्बन्धित को राहत मिल सके। उन्होंने प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण में औसत निस्तारण समय कम करने तथा संतुष्टि प्रतिशत बढाने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!