सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
महाराष्ट्र अमरावती से आए कलाकारों ने बिखेरा अपनी कला का जादू

बेटी बचाओ से लेकर नशामुक्ति का दिया संदेश

आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के आनंद सरोवर परिसर में समाजसेवा प्रभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने अपनी कला का ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक अचंभित रह गए। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर पर्यावरण संरक्षण, भारत की गौरवमय संस्कृति और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि कैसे मोबाइल की लत से बच्चों से लेकर बड़ों में शारीरिक, मानसिक दुष्परिणाम हो रहे हैं। साथ ही कुरुतियों की बेड़ियों में बंधे समाज में कैसे प्रतिभाओं का दमन हो जाता है। समापन पर श्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का सम्मान किया गया। इस मौके पर समाजसेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई, मुख्यालय संयोजक बीके बीरेंद्र भाई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




