टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़
तत्काल नाम दुरूस्तीकरण करवाया अब मिल सकेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ
सिरोही, 04 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडे के तहत गुरूवार को भावरी में शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नितोडा के रताराम के लिए वरदान बनकर आया।

रताराम ने शिविर में आकर बताया कि उसके पिता जी का नाम कसाजी हैं और राजस्व रेकर्ड में खुशाल चल रहा है जिस कारण से उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उप तहसीलदार भावरी ने भू अभिलेख निरीक्षक और पटवारी से मौके पर ही आवेदन तैयार कर पेश किया और राजस्व अभिलेख में हाथों हाथ नाम दुरूस्त कर रताराम पुत्र कसाजी किया गया। रताराम ने बताया कि राजस्व रेकर्ड में नाम ठीक होने से उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने राज्य सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।




