टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

भावरी पंचायत के ग्राम स्वरूपगंज के हाल बेहाल क्यों प्रसासन वह जनप्रतिनिधि मोन क्यों बार बार आवगत करवाने पर भी प्रसासन गहरी नींद में क्यों है

भावरी पंचायत का हाल बेहाल सड़को पर बारिश का पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के निकासी की व्यवस्था सही न होने से गंदे पानी से होकर ही निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों के कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

पिंडवाड़ा तहसील क्षेत्र के स्वरूपगंज गांव से जाने वाला मुख्य मार्ग रोहिड़ा, काचोली, भावरी, व न्यू धनारी आदि गांवों तक ग्रामीणों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर पानी का भराव होने से गंदा पानी भरा रहता है। साथ ही घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी इसी रास्ते में जमा हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान से ब्लॉक व तहसील के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। समस्त ग्रामीण वह व्यपारी गण आदि ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। दूसरी ओर, मुख्य रास्तो पर ही आवा गमन की इतनी बड़ी समस्या है की हर वर्ष वह रोज आये दिन बरसाती भरे हुए पानी में हादसा होता रहता है कौन बनेगा इसका जिम्मेदार पूर्ण तरह से पानी जाने की निकासी नहीं होने से पानी सड़को पर और गलियों मे ही इकट्ठा हो रहा है।

भावरी पंचायत के स्वरूपगंज मुख्य मार्ग के नज़ारे इस तरह है मेन मार्केट रोड, पुराना बस स्टेण्ड रोड, फाटकावा रोड , मुख्य कुमार मोहल्ला मार्ग वह बजरंग सर्कल तक रास्ते में पानी भरने से गांव की मुख्य सड़क गंदे पानी का तालाब बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कही वर्षो से इस मार्ग पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। लोग गंदे पाने से गुजरते हैं। गंदगी के कारण मच्छरों का भी भारी प्रकोप बना हुआ है। हल्की सी बारिश मे ही यह हाल तो जायदा बारिश में तो लोगों को जीना मुहाल हो जाएगा।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!