क्राइमटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

करीब 5000 लीटर एवं 60 लीटर अवैध देशी हथकड़ शराब बरामद कर वॉश की गई, अभियोग दर्ज

राजस्थान : जयपुर

सिरोही, 30 जुलाई। सिरोही वृत्त क्षेत्र के मोरस सरहद में अवैध मदिरा निर्माण पर पूर्ण नियंत्रण के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन के निर्देशन में सहायक आबकारी अधिकारी सैयद बशारत अली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक वृत्त सिरोही आशीष शर्मा तथा प्रहराधिकारी श्री लेखराज गहलोत के बहमराह मय जाब्ता अवैध हथकड़ शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की गई। मोरस गांव के सरहद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बरसाती नाले के समीप चल रहे बड़े हथकढ़ शराब निर्माण के अड्डे पर आकस्मिक दबिश देकर 4 बड़े और ड्रमो में तथा पानी के टंकी एवं मटको में भरी हुई उत्तेजित वाश करीब 5000 लीटर एवं 60 लीटर अवैध देशी हथकड़ शराब बरामद की गई, जिसमें से वॉश को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस कार्यवाही के दौरान वृत्त सिरोही में एक अभियोग एवं सिरोही आबकारी थाना में एक साधारण अभियोग पंजीकृत किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिला सिरोही में विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मदिरा उत्पादन, भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध सघन अभियान अनवरत जारी रहेगा।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!